Uncategorized
सामाजिक कार्यकर्ता एखलाक राजा हुए सपा में शामिल
सामाजिक कार्यकर्ता एखलाक राजा हुए सपा में शामिल
मुलायम यूथ बिर्गेड नगर अध्यक्ष की मिली ज़िम्मेदारी
रुदौली ,अयोध्या ।नगर में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले युवा चेहरा एखलाक राजा आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए, समाजवादी मुलायम यूथ बिर्गेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शुऐब खान ने एखलाक राजा को नियुक्ति पत्र देकर यूथ बिर्गेड के रुदौली नगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी, इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नदीम अहमद खान, सलीम राइन, सुल्तान खान, मो० अफ़ज़ाल, तस्दीक हुसैन, रियाज़ सलमानी, फैज़ खान, मो० क़लाम, लकी आदि लोग मौजूद रहे।