उत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता चौधरी शहरयार ने फल वितरण कर मनाया पार्टी मुखिया का जन्मदिन

चौधरी शहरयार ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा की सपा प्रमुख ने सदैव ग़रीबों व मजबूरों को लाभ पहुँचाने के उद्देश से कार्य किया है

रुदौली।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य एहसान मो अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने रुदौली सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुँच कर पार्टी कार्यकर्ताओं संग मरीज़ों को फल वितरित किए व मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया।

चौधरी शहरयार ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा की सपा प्रमुख ने सदैव ग़रीबों व मजबूरों को लाभ पहुँचाने के उद्देश से कार्य किया है।आज भी प्रदेश की जनता समाजवादी सरकार में ग़रीबों ,दलितों,पिछड़ों के लिए किए गए विकास कार्यों को याद करती है।जिस प्रकार प्रदेश की जनता ने लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता की जनविरोधी नीतियों के विरोध में वोट किया उसी प्रकार 2027 में भी प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश की जनता बनाएगी।

फल वितरण करते वरिष्ठ सपा नेता चौधरी शहरयार

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष युवजन सभा शुऐब खां,मवई ब्लॉक अध्यक्ष मो अहमद,विधान सभा उपाध्यक्ष फ़रीद खान उर्फ़ बाबा,सभासद सग़ीर खां,पूर्व सभासद मो इद्रीस,प्रमोद कौशल,दिलावर खान,परवेज़ अहमद,फ़ैसल खां,ज़ैद खां आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button